Close Menu
Tech GesuTech Gesu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tech GesuTech Gesu
    • Home
    • Technology
    • Business
    • Microsoft
    • Health
    • Security
    • Softwares
    • Web Hosting
    Tech GesuTech Gesu
    Home»Flower»Top 30 White Flowers Name in Hindi | सफेद रंग के फूलों के नाम और पूरी जानकारी
    Flower

    Top 30 White Flowers Name in Hindi | सफेद रंग के फूलों के नाम और पूरी जानकारी

    Sandeep JakharBy Sandeep JakharJanuary 25, 2023Updated:January 25, 2023No Comments15 Mins Read
    White Flowers Name in Hindi

    White Flowers Name in Hindi – इस लेख में आप सफेद फूलों के नाम जानेंगे इसमें कुछ सफेद सुगंधित फूलों के नाम भी शामिल हैं। फूल हमारे सार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं अगर आप अपने घर को सजाना चाहते हैं या अपने घर की सुंदरता बढ़ाना चाहते हैं, तो अपने बगीचे के हिस्से को उसी रंग के फूलों से सजाने पर विचार करें। इस लेख में सफेद फूलों के अलावा फूलों के नाम भी बताए गए हैं लेख के अंत तक, आपके पास बहुत सारे नए फूलों के नाम और जानकारी होनी चाहिए।

    Fragrant White Flowers Name in Hindi

    इसमें आपको कई सुगंधित फूलों के नाम भी दिए गए हैं जब आप इन्हें अपने बगीचे में लगाएंगे तो पूरा बगीचा महक उठेगा ज्यादातर सुगंधित फूल रात में ही खिलते हैं हालांकि, कई फूल ऐसे भी होते हैं जो दिन में भी महकते रहते हैं।

    सफेद फूल कितने प्रकार के होते हैं? – कुछ सफेद फूलों का केंद्र पीला होता है। उदाहरण के लिए, चंपा के फूलों का केंद्र हल्का पीला होता है। इसी तरह कुछ सफेद फूलों का रंग भी गुलाबी होता है। लेकिन कई शुद्ध सफेद फूल होते हैं जैसे तिल, चमेली और लिली। सफेद फूलों को पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है। अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा लाएं। इसके अलावा कई कथाओं के अनुसार सफेद फूलों को पवित्रता, विनम्रता और सदाचार का प्रतीक भी माना जाता है।

    शादियों में सफेद फूल भी दिए जाते हैं। शुद्धता का प्रतीक होने के साथ-साथ इसे शोक का प्रतीक भी माना जाता है, क्योंकि यह ईश्वर के सर्वशक्तिमान प्रकाश को समर्पित है। परंपरागत रूप से घर में सफेद फूल लगाने चाहिए। नीचे दिए गए फूलों में से किसी एक को अपने घर या बगीचे में लगाना चाहिए

    White Flowers Name in Hindi

    1. Morning Glory 

    Morning Glory 

    मॉर्निंग ग्लोरी का फूल बहुत सुन्दर और आकर्षक होता है। इस फूल का पौधा घर के चारो और बाड़ या फिर चारदीवारी को सजाने के लिए किया जाता है। मॉर्निंग ग्लोरी को महिमा का फूल भी कहते है। इस फूल के पौधे की लगभग एक हजार से ज्यादा प्रजातियां पायी जाती है। इसके फूल का आकर हृदय की तरह होता है। और यह सफ़ेद रंग के अलावा पीले, बैंगनी, गुलाबी जैसे कई मुख्य रंगो में खिलते है।

    2. Spider Lily

    White Flowers Names in Hindi

    स्पाइडर लिली के फूल में पांच से सात पत्तियां होती है, जो की स्पाइडर की तरह फैली होती है। यह फूल सफ़ेद रंग का होता है। इसको आप अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए घर में जरूर लगाएं। स्पाइडर लिली के पौधे की लगभग 180 प्रजातिया पायी जाती है। यह फूल सामान्यतौर पर दक्षिण अफ्रीका सहित दुनिया भर के सभी उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है, इसके अलावा यह झीलों और झरनो के किनारे भी बहुत आसानी से देखने को मिल जाते है।

    3. Orchid Flower

    White Flowers Names

    आर्किड का फूल सभी वनस्पति फूलों में अति सुन्दर होता है। यह एक अद्भुत रूप रंग वाला फूल है। यह फूल अन्य फूलों की अपेक्षा ज्यादा लम्बे समय तक ताजे रहते है। आर्किड का फूल अंतर्राष्ट्रीय पुष्प बाजार में बहुत लोकप्रिय है। इसके पौधे की पूरी दुनिया में लगभग 1300 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यह फूल दुनिया के पुरे फूलों के बाजार में लगभग 8% की हिस्सेदारी रखता है। आर्किड के फूल सफ़ेद रंग के अलावा और भी कई रंगो में पाए जाते है। वर्तमान में आर्किड भारत के कोच्ची, बंगलोर, तिरुवनन्तपुरम, चेन्नई, मुंबई आदि स्थानों में व्यावसायिक रूप से उगाया जा रहा है।

    4. Madhukamini Flower

    White Flowers Names

    मधु कामिनी एक सुगन्धित और आकर्षक पुष्प है, यह सदाबहार पौधों की सूचि में आता है। मधुकामिनी की उत्पत्ति भारत की ही मानी जाती है। इस फूल के अंदर से नारंगी जैसी खुसबू आती है। इसका पौधा लगभग 5-15 फिट तक ऊँचा हो जाता है।

    5. Lantana Flower

    Lantana Flower

    लैंटाना का हिंदी नाम पंचफूली है, यह फूल कई रंगो में पाया जाता है। लैंटाना के सफ़ेद फूल बहुत सुन्दर होते है। लेकिन इसे पत्तो में एक जेह्रीला केमिकल पाया जाता है, जिसकी वजह से इसके पत्तो को कोई भी पालतू जानवर नहीं खाता है।

    6. Gardenia

    gardenia flower

    इस फूल का हिंदी नाम गंधराज है, यह एक सुगन्धित फूलों वाला पौधा है। गार्डिनिया का फूल चीन, भारत, और जापान में पाए जाते है। आप इस फूल के पौधे को अपने घरो में जरूर लगाएं, क्योकिं इसकी सुगंध आपके पुरे घर और बगीचे को महकाती है। गंधराज अपनी सुगंध के लिए अति लोकप्रिय है। गंधराज के फूलों का रंग सफ़ेद होता है, यह फूल गुच्छों में खिलते है। गंधराज के पौधे पर वसंत से लेकर गर्मियों तक फूल खिलते है।

    7. White Bougainvillea

    White Bougainvillea

    बोगनवेलिया का फूल वसंत के मौसम में खिलता है। यह फूल कांटेदार लताओं पर खिलता है। इस पौधे के ऊपर बहुत बड़े आकर के कांटे होते है। बोगनवेलिया की बेल प्रजाति के अनुसार तरह तरह के रंगो वाले फूल प्रदान करता है। सफ़ेद रंग सही यह लाल, पीले, और गुलाबी रंगो के फूल प्रदान करता है। बोगनवेलिया का पौधा पर्णपाती होता है। पतझड़ के मौसम में यह सभी पत्तियों को गिरा देता है। इन लताओं को बहुत आसानी से घर के बगीचे में उगाया जा सकता है। इन्हे ज्यादा देखभाल करने की आवश्यकता नहीं होती है।

    8. Double Chandni

    Double Chandni

    डबल चांदनी (Crape Jasmine) जैस्मिन की ही एक प्रजाति है, यह भारत के सदाबहार पोधो की एक प्रजाति है। यह अपनी सुगंध और सुंदरता के लिए अति लोकप्रिय है। सामान्य चांदनी की पंखुड़ियां कम होती है। और डबल चांदनी के अंदर फूलों का आकर मोटा और बड़ा होता है। इन्हे मोगरा नाम से भी पुकारा जाता है। यह फूल सफ़ेद रंग के होते है।

    9. Tuberose Flower

    rajnigandha ka phool

    Tuberose को हिंदी में रजनीगंधा कहते है, इसका वानस्पतिक नाम Polianthes Tuberosa है। रजनीगंधा का फूल सफ़ेद और अति सुगन्धित होता है। यह भारत के सभी हिस्सों में उगाया जाता है। इसे भारत के कुछ हिस्सों में सुगंध राज का फूल भी कहते है। रजनीगंधा का फूल कई दिनों तक ताजा रहता है, और इसकी सुगंध भी बहुत दिनों तक ताजा रहती है। आप इस पौधे को अपने बगीचे और घर में जरूर लगाएं। यह आपके घर को महका देगा।

    10. Daisy Flower

    daisy flower in hindi

    डेज़ी के फूल को हिंदी में गुलबहार कहते है। यह दुनिया के सभी सुन्दर फूलों में से एक है। डेज़ी के फूल को सबसे ज्यादा गुलदस्तों के रूप में दिया जाता है। यह फूल उत्तर और मध्य यूरोप का मूल निवासी है। डेज़ी का फूल सफ़ेद रंग के अलावा और भी कई रंगो में पाया जाता है। इसके प्रत्येक रंग का अपना अलग अर्थ होता है। सफ़ेद रंग का डेज़ी पवित्रता और शांति का प्रतिक होता है। इसके अलावा कई पौराणिक कथाओं में डेज़ी को सच्चे प्यार का प्रतिक भी माना गया है। आप अपनी माता पिता या जिससे भी आप प्यार करते है, उन्हें डेज़ी का फूल उपहार में दे सकते है।

    11. Jasmine Flower

    jasmine flower

    Jasmine के फूल को हिंदी में चमेली का फूल कहते है। यह फूल एक झाड़ीदार बेल के ऊपर लगता है। इसकी लगभग 200 प्रजातियां पाई जाती है। चमेली का नाम पारसी भस्सा के यास्मीन शब्द से बना है, जिसका अर्थ “प्रभु की देन” है। चमेली का फूल अपनी सुगंध के लिए बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। इसका इस्तेमाल कई सुगंधित उत्पादों में किया जाता है । भारत में चमेली की खेती व्यावसयिक रूप से भी की जाती है, और यह भारत में तीन हजार मीटर की ऊंचाई तक उगाये जाते है।

    12. Din Ka Raja Flower

    Din Ka Raja Flower

    दिन का राजा का फूल वेस्ट इंडीज का मूल निवासी है। इसे कई नामो से जाना जाता है, जिनमे डे-ब्लूमिंग जैस्मिन, डे-ब्लूमिंग सेस्ट्रम, और डे-ब्लूमिंग जेस्माइन नाम शामिल है। दिन का राजा का फूल चमेली के फूल की तरह ही एक झाड़ीदार पौधें पर लगता है। इसको बीजो के द्वारा बहुत ही आसानी से बगीचे या गमले में उगाया जा सकता है। इसको ज्यादातर इसकी सुगंध के लिए घरो में उगाया जाता है। इस फूल को दिन का राजा इसलिए कहा जाता है, क्योकिं यह दिन के समय में ज्यादा सुगंधित होता है।

    13. Oleander Flower

    Oleander Flower

    Oleander Flower को हिंदी में कनेर का फूल कहते है, यह फूल सफ़ेद रंग के अलावा कई और भी रंगो में खिलते है। पिली कनेर के फूल भी बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। इसका वानस्पतिक नाम Nerium Oleander या Nerium Indicum है। कनेर अगर आप एक खूबसूरत और शानदार फूल के पेड़ की तलाश कर रहें है, तो कनेर का पेड़ आपके लिए सबसे बेहतर है। कनेर का पेड़ 20 से 30 फिट ऊँचा होता है। कनेर के फूल ज्यादातर गर्मियों के मौसम में खिलते है। कनेर की रंगो के अनुसार चार प्रजातियां होती है, जिनमे सफ़ेद, गुलाबी, लाल, और पीले फूल खिलते है। कनेर के पेड़ का पत्ता तोड़ने पर इसके पाते से सफ़ेद रंग का दूध जैसा पदार्थ निकलता है।

    14. Mogra Flower

    Mogra Flower

    मोगरा एक सफ़ेद रंग का खूबसूरत और आकर्षक फूल है, जिसका वानस्पतिक नाम Jasminum Sambac है। मोगरा का फूल दक्षिण एशिया तथा दक्षिण-पूर्व एशिया का मूल निवासी है, इसके अलावा मोगरा फिलिपिंस का राष्ट्रीय फूल है। इसका संस्कृत नाम ‘मालती’ तथा ‘मल्लिका’ तथा मल्लिका है। मोगरा के फूल का उपयोग ज्यादातर गजरा बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा मोगरा के फूलों को मंदिरो में चढ़ाने और पूजा पाठ के लिए भी किया जाता है।

    15. Michelia Champaca Flower

    Michelia Champaca Flower

    Michelia Champaca के फूल को हिंदी में चंपक या सोन चंपा के नाम से जाना जाता है। यह फूल (Magnoliaceae) से सम्बंधित है। यह आमतौर पर भारत, चीन, और मलाया द्वीप समूह में देखने को मिलते है। इसके फूलों का रंग सुनहरा और सफ़ेद होता है। इसका पौधा लगभग आठ से दस मीटर तक की ऊंचाई तक बढ़ता है। असम में चंपक के पौधे से रेशम निकली जाती है।

    16. Mondevilla

    Mondevilla

    मांडेविला का फूल एक प्रकार की बेल के ऊपर लगता है। इस फूल के पौधे को सबसे पहले 1840 में एक जीनस के रूप में जाना गया था। मंडेविला की प्रजातियां मैक्सिको, मध्य अमेरिका, वेस्ट इंडीज, और दक्षिण-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका की मूल निवासी है। यह ज्यादातर ब्राजील के रियो डी जेनेरो के सेरा डॉस जंगलो में पाए जाते है। इस फूल का नाम मांडेविला एक ब्रिटिश राजनयिक हेनरी मैंडेविल के नाम पर रखा गया था।

    17. Crinum Lily

    Crinum Lily

    यह स्पाइडर लिली की ही एक प्रजाति है, जिसे विशाल क्रिनम लिली, क्रिनम एशियाटिकम, और स्पाइडर लिली के रूप में जाना जाता है। यह फूल सजावट के लिए उपयोग में लिया जाता है। इसके पौधे को ज्यादातर घरो और बगीचों में एक सजावटी पौधों के रूपों में लगाया जाता है।

    18. White Lotus

    White Lotus

    सफ़ेद रंग के कमल के फूल को ब्रह्मकमल कहते है। यह फूल एक साल में एक बार खिलता है, और इसके खलने का समय रात के समय होता है। इस फूल को खिलता हुआ देखना बहुत मुश्किल है। ब्रह्मकमल को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है।

    19. Adenium Flower

    Adenium Flower

    एडीनियम ओबेसम एक झाड़ीदार पौधे पर खिलने वाला फूल है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षक रंग के लिए अति लोकप्रिय है। एडीनियम ओबेसम का फूल अपनी सुंदरता के कारन भारत में कुछ समय से बहुत ज्यादा लोकप्रिय रहा है। इसके फूल सफ़ेद रंग के अलावा भी कई रंगो में खिलते है।

    20. Madagascar Periwinkle

    Periwinkle

    मेडागास्कर परिविंक्ल को हिंदी भाषा में सदाफूली या सदाबाहर के नाम से जाना जाता है। इस फूल के पौधे का नाम सदाबहार इसलिए रखा गया है, क्योकिं यह वर्ष के बारह महीने फूल देता है। इसकी कुल आठ प्रजातियां पायी जाती है। सफ़ेद फूल के अलावा भी यह कई रंगो में खिलता है। सदाबहार का वानस्पतिक नाम केथारेन्थस रोजस है। आप अपने बगीचे को हरा भरा रखने के लिए सदाबहार का पौधा लगा सकते है।

    21. Srilankan Tagar Flower

    Srilankan Tagar Flower

    तगर का फूल बहुत सुगन्धित होता है। इसकी लकड़ी में भी सुगंध होती है। इसे बाजार में सुगंध बाला के नाम से भी जाना जाता है। यह आयुर्वेद में बहुत ज्यादा उपयोगी है। इसका पौधा अन्य पौधों की अपेक्षा लम्बी आयु तक जीवित रहता है। इसके पोधो की उम्र जैसे जैसे बढ़ती है, उसी तरह से इसके पत्तो का आकर छोटा होने लगता है। तगर के फूल जून से जुलाई के महीनो में खिलते है।

    22. Chitra White Bougainvillea

    Chitra White Bougainvillea

    बोगेनविलिया चित्रा एक प्रकार के फूल होते है, यह बोगेनविलिया के बढ़ी हुई प्रजातियों में से एक है। इसकी पत्तियों का आकर बड़ा और मोटा होता है। यह नुकीली और गोल होती है। इनका रंग हरा होता है।

    23. Ixora White Flower

    Ixora White Flower

    Ixora एक प्रकार का फूल है, जो की सफ़ेद रंग के अलावा भी कई रंगो में खिलता है। इस पौधे की कई प्रकार की प्रजातियां पायी जाती है। यह उष्णकटिबंधीय सदाबहार पेड़ो सहित लगभग 562 प्रजातियों में उगता है। Ixora Flower Plant संयुक्त राज्य अमेरिका की उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में ज्यादा उगते है। इसके अलावा इसे वेस्ट इंडियन चमेली के नाम से भी जाना जाता है। इसके कुछ अन्य नाम भी है, जिनमे चन्न तानिया, तची, पान, वरुची, रंगन, और क्रूस डी माल्टा शामिल हैं।

    24. Plumeria Flower

    plumeria flower

    इस फूल को हिंदी में क्षीर चम्पा के नाम से जाना जाता है, यह कई ओषधियों में उपयोग किया जाता है। सामान्यतौर पर लग इसे अलग अलग नाम से जानते है, जिनमे चंपा चमेली, या चम्पक शामिल है। Plumeria Flower मैगनोलिएसी (Magnoliaceae) परिवार से सम्बंधित है। यह एक बारहमासी खिलने वाला फूल है, इसके फूल सफ़ेद रंग के होते है, और इसके गुलचीन फूल भी कहते है।

    25. Butterfly Pea 

    Butterfly Pea 

    बटरफ्लाई पी को क्लिटोरिया टर्नाटिया, या Asian Pigeonwings, के रूप में भी जाना जाता है। भारत में इसे एक पवित्र फूल के रूप में भी जाना जाता है, इसका उपयोग पूजा के लिए भी किया जाता है। इस फूल का लैटिन नाम “क्लिटोरिया” है। बटरफ्लाई पी इंडोनेशियाई द्वीपसमूह में टर्नेट द्वीप देखे जाते है।

    26. Clematis Flower

    Clematis Flower

    क्लेमाटिस फूल का पूरा नाम क्लेमाटिस बटरकप है, इस फूल की लगभग 300 प्रजातिया पायी जाती है। यह फूल मुख्य रूप से चीन, और जापानी के मूल निवासी है। आप अपने बगीचे की शोभा बढ़ाने के लिए इन फूलों को अपने बगीचों में ऊगा सकते है, यह सफ़ेद रंग के अलावा भी कई रंगो में खिलते है।

    27. Hibiscus Flower

    Hibiscus Flower

    Hibiscus Flower को हिंदी में गुड़हल का फूल कहते है, गुड़हल का फूल आयुर्वेदिक ओषधियों के लिए जाना जाता है। इसके पत्ते, फूल, जड़ आदि सभी अंगो को ओषधियों के रूप में उपयोग किया जाता है। गुड़हल का फूल बहुत सुन्दर और आकर्षक होता है। यह सफ़ेद रंग के अलावा कई अन्य रंगो में भी खिलता है। लेकिन आमतौर पर हिबिस्कुस का फूल लाल रंग में ज्यादा देखने को मिलता है। गुड़हल का वानस्पतिक नाम हिबिस्कस सब्दरिफा (Hibiscus Sabdariffa) है। इसके अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते है, जिनमे कैल्शियम, आयरन, फाइबर, और विटामिन सी शामिल है।

    28. Rain Lily Flower

    Rain Lily Flower

    रेन लिली को Zephyranthes के नाम से भी जाना जाता है, यह फूल बारिश के मौसम में खिलता है। यह बहुत खूबसूरत और आकर्षक होते है। यह एक तने पर एक ही फूल खिलता है। इसके पौधे हरी घास की तरह होती है। आप अपने बगीचे में इस फूल को लगाना ना भूलें।

    29. Double Amaryllis 

    Double Amaryllis 

    Double Amaryllis का फूल Amaryllideae प्रजाति से संबंधित है, यह फूल बल्ब के द्वारा उगाया जाता है। दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप क्षेत्र का मूल निवासी है। यह फूल घर के अंदर उगाये जाते है। Double Amaryllis एक Indoor प्लांट्स है। और इसको उगाना बहुत ही आसान है।

    30. Single Gardenia

    Single Gardenia

    गार्डेनिया का फूल कॉफी परिवार की प्रजाति से सम्बंधित है। यह एशिया, मेडागास्कर, प्रशांत द्वीप समूह, ऑस्ट्रेलिया, और अफ्रीका क्षेत्र का मूल निवासी है। यह एक सफ़ेद और खुसबूदार फूल है, जो आपके बगीचे और घर की शोभा बढ़ता है।

    31. Nag Champa

    nag champa

    नाग चंपा का फूल भारत का मूल निवासी है। नाग चंपा खुसबूदार फूल इसका उपयोग इत्र, साबुन, खुशबूदार तेल, और धुप बनाने के लिए किया जाता है। इस फूल का रंग सफ़ेद होता है। इसलिए इसे White Flower Names की सूचि में रखा गया है। आपको यह पौधा अपने घर में जरूर लगाना चाहिए। क्योकिं इसके ताजे फूलों में बहुत अच्छी सुगंध आती है।

    32. Mussaenda

    Mussaenda

    मुसेंडा Rubiaceae समहू का पौधा है। यह अफ्रीकी और एशियाई उपप्रजातियों के मूल निवासी है। इसकी खेती सबसे ज्यादा सजावटी पौधे के रूप में की जाती है।

    33. Tecoma Flower

    Tecoma Flower

    Tecoma Stans एक झाड़ीदार पौधे पर खिलता है। यह अमरीका का मूल निवासी है। इसे आमतौर पर Yellow Bells, Yellow Elder, Ginger Thomas, और Yellow Trumpetbush, के नाम से जाना जाता है। यह भी एक सजावटी पौधा है। इस फूल की पैदावार गर्म जलवायु अच्छी होती है। Tecoma Flower तितलियों, मधुमखियों और चिड़ियों को अपनी और आकर्षित करता है।

    34. Madhu Malti 

    Madhu Malti 

    मधुमालती का फूल एक झाड़ीदार पौधे पर खिलता है। यह कैप्रीफोलिआसी वंश का पौधा है इसकी लगभग 160 प्रजातियां पायी जाती है। जिसमे से लगभग 20 प्रजाति भारत, 20 प्रजाति उत्तरी अमेरिका, 20 प्रजाति यूरोप, और 100 प्रजाति चीन में पायी जाती है। इस फूल को मधुमालती इसलिए बोला जाता है, क्योकिं इसके फूलों से शहद निकला जाता है एशिया के अलावा पूरी दुनिया में कई जगह पर इसकी खेती भी की जाती है।

    35. Kanchan Flower

    White Kanchan Flower

    कंचन के फूल को कचनार के नाम से भी जाना जाता है। इसके सबसे ज्यादा पौधे भारत में पाए जाते है। इसके पौधों का आकर मध्यम होता है। यह भी एक आकर्षक और सुन्दर फूल है।

    निष्कर्ष

    सफ़ेद रंग शांति और खुशहाली का प्रतीक होता है. विभिन्न रंग के फूलों में से सफ़ेद रंग के फूल ज़्यादा पसंद किए जाते है. वैसे तो सफ़ेद रंग के फूलों के नाम (White Flowers Name) की सूची लंबी है पर इस लेख में हमने उन सफ़ेद रंग के फूलों के नाम (White Flowers Name) बताए है जो प्रसिद्ध है.

    सफ़ेद रंग के फूल सुंदर और आकर्षक होते है. इनका उपयोग घर और बगीचे की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ सजावट और पूजा में भी किया जाता है. महिलाएँ सफ़ेद रंग के फूलों का गजरा ज़्यादा पसंद करती है.

    इस लेख में बताए गए सभी सफ़ेद रंग के फूलों के नाम (White Flowers Name) से बहुत सारे लोग परिचित हैं. हमने इस लेख के माध्यम से थोड़ी और जानकारी देने का प्रयत्न किया है.

    आशा है आपको सफ़ेद रंग के फूलों के नाम (White Flowers Name) पर लिखा यह लेख पसंद आया होगा. इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद.

    Sandeep Jakhar
    • Website

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    The Ultimate Gaming Experience: A Deep Dive into the Sihoo Doro C300 Gaming Chair

    March 25, 2025

    How Influencer Marketing Is Changing B2B Marketing

    February 10, 2025

    Top 10 Must-Play Roblox Games for Beginners and New Players

    November 1, 2024

    Guided by Asia’s leading experts

    August 13, 2024
    Categories
    • Applications
    • Apps Reviews
    • Blogging
    • SEO
    • Business
    • Car serviceing
    • Career
    • Desktop Computers
    • Digital Marketing
    • Flower
    • Hardware
    • Health
    • Instagram
    • JANKARI
    • Laptops & Notebooks
    • Make Money Online
    • Microsoft
    • Mobile & Apps
    • Networking
    • On-Page SEO
    • Pin Up
    • Security
    • Softwares
    • Technology
    • Movies
    • VPN
    • Web Hosting
    • WordPress
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    Techgesu.org © 2025, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.