Close Menu
Tech GesuTech Gesu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tech GesuTech Gesu
    • Home
    • Technology
    • Business
    • Microsoft
    • Health
    • Security
    • Softwares
    • Web Hosting
    Tech GesuTech Gesu
    Home»Health»Apricot Fruit in Hindi | खुबानी के फायदे और जानकरी
    Health

    Apricot Fruit in Hindi | खुबानी के फायदे और जानकरी

    Sandeep JakharBy Sandeep JakharJanuary 25, 2023No Comments14 Mins Read
    Apricot Fruit in Hindi
     

    Apricot Fruit in Hindi – इस लेख में हम खुबानी के फल के बारे में जानेगे। इसके अलावा हम खुबानी के फायदे और खुबानी के पेड़ से जुड़ी जानकारी भी जानेगे। अगर आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ते है, तो मुझे पूरी उम्मीद है, आपको यह पोस्ट Apricot in Hindi बहुत पसंद आएगी। सबसे पहले जानते है, खुबानी की जानकारी और इसके पेड़ के बारें में।

    खुबानी फल की जानकारी | Apricot Fruit in Hindi

    खुबानी का फल मीठा और खट्टा होता है। जो की खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। खुबानी की खेती भारत में लगभग ५,००० हजार सालो से उगाया जा रहा है। वनस्पति विज्ञान के अनुसार आड़ू का पेड़, आलू बुखारा, और खुबानी का फल, तीनो एक ही वंश के माने जाते है।

    इन तीनो फलो का वंश प्रूनस है। भारत और पकिस्तान में खुबानी को एक स्वादिष्ट और महत्पूर्ण फलो की सूचि में रखा जाता है। खुबानी के अंदर कई प्रकार के पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते है, जो की शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते है।

    खुबानी एक फल को अलग अलग भाषाओं में अलग अलग नामो से जाना जाता है। अंग्रेजी भाषा में खुबानी को (Apricot) के नाम से जाना जाता है। इसके फ़ारसी भाषा में इसे “ज़र्द आलू” के नाम से पुकारा जाता है, इन दोनों शब्दों का अपना अलग महत्त्व होता है, जर्द का मतलब “पीला” और आलू का मतलब “आलू बुखारा” होता है।

    आलू को हिंदी भाषा में आलू कहते है, लेकिन फारसी में आलू को “आलू ज़मीनी” कहते है, जिसका अर्थ “ज़मीन के नीचे उगने वाला आलू बुख़ारा” होता है।

    खुबानी का पेड़ अन्य पेड़ो की अपेक्षा कद में छोटा होता है। इस पेड़ की ऊंचाई लगभग 8 से 12 सेंटीमीटर तक होती है। इस पेड़ का तना लगभग 40 सेंटीमीटर मोटा होता है। यह पेड़ बहुत घना होता है।

    इसके निचे हमेशा एक अच्छी छाया रहती है। खुबानी के पत्तो की लम्बाई 5 से 8 सेंटीमीटर और चौड़ाई 4 से 8 सेंटीमीटर तक होती है, इन पत्तो का आकर अंडाकार होता है। खुबानी के ऊपर सर्दियों के मौसम खुबानी के ऊपर फूल आते है, इन फूलों का रंग सफ़ेद और हल्का गुलाबी होता है।

    इन फूलों का आकर लगभग 1 से 2 इंच होता है। खुबानी के फूल ज्यादातर जोड़ो (एक साथ दो) में खिलते है। खुबानी का फल आड़ू के आकर का होता है। आड़ू और खुबानी एक ही प्रजाति के फल है। खुबानी का रंग सामान्यतौर पर पीला, नारंगी, काला, और लाल रहता है। जिस इसका लाल रंग सूरज की रौशनी के कारण हो जाता है।

    खुबानी का छिलका बहुत मुलायम होता है। जिस समय इसका फल पकता है, तो उसके ऊपर हल्का रुआं भी होता है। खुबानी के अंदर एक कठोर खोल के अंदर बंद बीज रहता है। इस बीज के अंदर का हिस्सा खाने योग्य होता है। खुबानी का बीज खाने में बादाम की तरह लगता है।

    Apricot in Hindi

    खुबानी की उन्नत किस्में

    खुबानी एक प्रकार का फल है, जिसे एक पौष्टिक नाश्ते के रूप में खाया जाता है। मसालेदार व्यंजनों के साथ खुबानी की चटनी के चटकारे भी लोग लेते हैं। खुबानी की एक नहीं, बल्कि कई किस्म होती हैं। इसकी कुछ आम वैरायटी के बारे में हम नीचे बता रहे हैं

    • सूखी खुबानी के लिए बेहतर किस्म : मूरपार्क, ट्रेवेट, स्टोरी, हंटर और रिवरब्राइट।
    • ताजा खुबानी के लिए बेहतर किस्म : मूरपार्क, ब्लेनहेम, अर्लीकोट, सुपरगोल्ड और कैटी ताजा खाने के लिए अच्छी किस्म मानी जाती हैं।
    • भारत में मिलने वाली खुबानी की आम किस्म : वैसे तो विदेशों से कई तरह की खुबानी की किस्म एक्सपोर्ट होकर भारत पहुंचती हैं, लेकिन यहां हलमन (Halman) और राकचिकारपो (Rakchaikarpo) की ज्यादा पैदावार होती है।

    खुबानी के पौधे की कई उन्नत किस्में उगाई जाती है। खुबानी की खेती किस्मों के आधार पर अलग अलग मौसम में की जाता है। चलिए जानते है खुबानी की कुछ लोकप्रिय किस्मों के बारे में।

    1. ब्लैक प्रिंस

    खुबानी की इस प्रजाति में फलों का रंग लाल रहता है। यह एक संकर प्रजाति है, इसके पौधों की ऊंचाई सामान्य पौधों की तरह होती है। इस किस्म के पौधों पर रोग भी बहुत कम लगता है।

    2. कैशा

    इस प्रजाति के पौधों पर बहुत जल्दी फल आना शुरू होते है। इन पौधों पर फलो की शुरुआत जून के महीने में हो जाती है। इसके पौधे के फलों का आकार गोल होता है, यह पीले रंग के होते है।

    3. सफेदा खुबानी

    सफेदा खुबानी के पौधों पर बड़े आकर के फल आते है, इन फलो का रंग हल्का पीला होता है। पौधे पर जुलाई के महीने तक फल पक जाते है। सफेदा खुबानी का बीज मीठा होता है, जिसका स्वाद बादाम की तरह होता है।

    4. काला मखमल

    इस प्रजाति के पौधों पर अन्य पौधों की अपेक्षा देर से फल आते है। इसके आलावा इन पोधो की ऊंचाई भी कम होती है। काला मखमल किस्म की खुबानी अगस्त के अंतिम दिनों तक पकती है। इसका रंग काला होता है। और यह अचार बनाने के लिए भी उपयोग में ली जाती है।

    5. चारमग्ज खुबानी

    इस किस्म के पौधें बहुत जल्दी तैयार हो जाते है। इनके फल भी जून के महीने तक पक जाते है। इसके एक पौधे पर लगभग 60 से 80 किलो तक फल आते है। इस किस्म की खुबानी का उपयोग सूखे और ताजा खाने के लिए भी किया जाता है। इसका स्वाद मीठा होता है।

    6. अनानास खुबानी

    इस किस्म के पौधों को सर्दियाँ अधिक पसंद होती है। यह पौधे लगने के लगभग पांच साल बाद फल देना शुरू करते है। इसके ऊपर जुलाई के महीने में फल पक जाते है। और इस खुबानी का रंग पीला होता है।

    7. हरकोट खुबानी

    इस प्रजाति की सबसे ख़ास बात यह है, की इसके ऊपर फंगस जैसा कोई भी रोग नहीं लगता है। इस किस्म के पौधों को मध्य पर्वतीय इलाको में बहुत आसानी से उगाया जा सकता है। यह पौधें जून के महीने तक फल दे देते है। इन फलो का रंग हल्का पीला और गुलाबी होता है।

    Apricot Benefits in hindi

    खुबानी खाने के फायदे और नुकसान

    खुबानी एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों वाला फल है। यह शरीर की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन प्रत्येक फल को सेवन करने की एक विधि होती है। अगर आप किसी भी फल को गलत तरीके से खाते है, तो यह आपको नुक्सान पंहुचा सकता है। इस लेख में हम खुबानी खाने के फायदे और नुक्सान क्या है? दोनों के बारे में जानेगे।

    खुबानी के फायदे Apricot Benefits in Hindi

    खुबानी हमारे शरीर को कई बिमारियों से दूर रखता है। इसके अलावा यह शरीर के पोषक तत्वों को भी बढ़ाता है। इसके अंदर कई विटामिन और मिनिरल मौजूद होते है। आईये सबसे पहले जानते है, खुबानी खाने के फायदे और यह किन किन रोगो में हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

    अगर आप खुबानी के फल का उपयोग अपनी दिनचर्या में करते है, तो यह आपकी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अंदर पोटेशियम और मैग्नीशियम पाए जाते है, कुछ शोध के अनुसार दोनों ही पोषक तत्व शरीर की हड्डियों के लिए अच्छे माने जाते है। इसके अलावा खुबानी के अंदर हड्डियों के लिए और भी कई तत्व पाए जाते है, जिनमे कैल्शियम, और फास्फोरस मुख्य है। आप अपनी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए खुबानी का सेवन फल और सूखे मेवे के रूप में भी कर सकते है।

    1. खुबानी हमारे शरीर में पाचन तंत्र को मजबूत बनती है। यह शरीर का वजन कम करने के लिए भी बहुत लाभदायक होती है। अगर आप खुबानी का जूस पीते है, तो आपको जूस ना पीकर इसे सीधे फल के रूप में सेवन करना चाहिए। इससे यह फाइबर सेटाइटी हार्मोन को शरीर में पैदा करती है। जिसकी वजह से भूख कम लगती है। और आपका पेट पुरे दिन भरा रहता है। इससे आपका वजन भी कम होता है।

    2. जो लोग कसरत करते है, या नियमित रूप से व्यायाम कर्ते है, उनके लिए खुबानी एक रामबन की तरह कार्य करती है। अगर आप सुखी खुबानी का सेवन करते है, तो यह आपके मसल्स को मजबूत और इन्हे बढ़ाने में मदद करती है। सुखी खुबानी के अंदर प्रोटीन की अच्छी मात्रा पायी जाती है।

    3. खुबानी के अंदर एंटी-एजिंग गुण और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो की हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसके सेवन से त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती है। अगर आप खुबानी के मौसम में खुबानी को एक नियमित मात्रा में सेवन करते है। तो यह आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

    4. जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है। इसकी वजह से हमारी आँखों की रौशनी कम होने लगती है। लेकिन इस समस्यां से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप अपने शरीर की शुरूआती दिनों में ख्याल रखे। इसके लिए आप खुबानी और अन्य फलो का भी सेवन कर सकते है। खुबानी आँखों के लिए इसलिए फायदेमंद होता है, क्योकिं इसके अंदर बीटा कैरोटीन की समृद्ध मात्रा पायी जाती है।

    5. खुबानी सूजन को कम करने के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसके अंदर पाए जाने वाला एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन को कम करता है। इसके अलावा इसके बीजो के अंदर भी कुछ खाद्य तत्व होते है। जो की सूजन के लिए बहुत फायदेमंद होते है। यह आपके पेट के सूजन को कम करते है।

    6. बालो के लिए खुबानी के फायदे? हमारे शरीर के वाल आयरन की कमी के कारण झड़ने लगते है। जिसकी वजह से हम धीरे धीरे गंजे होने लगते है। खुबानी के अंदर समृद्ध मात्रा में आयरन पाया जाता है। अगर आप खुबानी का सेवन करते है। तो आपके बालों का गिरना कुछ हद तक कम हो सकता है। इसके अलावा आप सभी आयरन वाले फल और सब्जियों का सेवन कर सकते है।

    7. खुबानी के फल में एक फेनोलिक नामक फाइटोकेमिकल्स तत्व पाया जाता है, जो की हमारे हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह आपको हृदय सम्बन्धी बिमारियों से भी दूर रखता है।

    8. खुबानी के फल में मैग्नीशियम, फाइबर, और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है, जो की हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में बहुत फायदेमंद होते है। इसके लिए आप खुबानी का इस्तेमाल फल के रूप में या फिर सुखी भी खा सकते है। यह दोनों तरह से फायदेमंद होती है।

    खुबानी का उपयोग

      • खुबानी एक ऐसा फल है, जिसका उपयोग कई प्रकार से किया जाता है। इससे बने कुछ त्वचा सम्बन्धी उत्पादों को भी उपयोग में लिया जाता है। जानते है, खुबानी के कुछ उपयोग –
      • अगर आप मिल्क शेक का सेवन करते है, तो आप अपने शेक में खुबानी का उपयोग कर सकते है। इससे आपका मिल्क शेक और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाएगा।
      • जब खुबानी के फल सुख जाते है, तो इसके बीज के अंदर बादाम के आकर का एक खाद्य पदार्थ निकलता है, जो की खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।
      • खुबानी का उपयोग आप अपने सुबह के नाश्ते में भी कर सकते है।
      • खुबानी का उपयोग आप फलो की सलाद के रूप में भी कर सकते है। फ्रूट सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें मसाला भी मिला सकते है।
      • सुखी खुबानी को भी आप खाने के लिए उपयोग में ला सकते है। यह भी बहुत स्वादिष्ट होती है।
      • बाजार में खुबानी स्क्रब भी मौजूद है, जिनका इस्तेमाल आप अपने चेहरे के लिए कर सकते है।

    खुबानी के नुकसान

      • वैसे तो किसी भी फल के कोई नुक्सान नहीं होते है। लेकिन फिर भी आपको कुछ बातो का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है।
      • अगर आप खुबानी का सेवन एक नियंत्रित मात्रा में करते है, तो इसका कोई भी नुक्सान आपको नहीं होता है। हमेशा खुबानी खाने से पहले एक बात का ध्यान रखे की इसका ज्यादा सेवन करने से हमेशा बचे।
      • बच्चो को खुबानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
      • सुखी खुबानी थोड़ी सख्त होती है। इसलिए इसे हमेशा अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए। वरना आपको इसके नुक्सान भी हो सकते है।
      • कुछ लोगो की स्किन बहुत ही सेंसेटिव होती है, ऐसे लोगो को खुबानी के सेवन से बचना चाहिए। क्योकिं इससे एलर्जी की समस्यां भी हो सकती है।
      • खुबानी एक स्वास्थ्यवर्धक फल है। अगर आप इसका इस्तेमाल एक ओषिधि के रूप में करते है, तो यह आपके लिए फायदेमंद होता है।
      • अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना खुबानी का सेवन ना करें।

    खुबानी के सेवन करने का सही समय – Right Time To Eat Apricot In Hindi

    अक्सर, लोगों के मन में सवाल आता है कि इसका सेवन कब और कितना किया जाए। ये सवाल आपके मन में भी हो, तो इनके जवाब नीचे पढ़ें

    समय : खुबानी एक फल है, तो इसका सेवन सुबह या दोपहर किसी भी समय संयमित मात्रा में किया जा सकता है।

    मात्रा: खुबानी की सटीक मात्रा स्पष्ट नहीं है। हां, गर्भावस्था में रोजाना 4 खुबानी खाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि सामान्य तौर पर रोजाना 6 से 8 खुबानी का सेवन किया जा सकता है।

    खुबानी के उपयोग के बाद यहां हम खुबानी कहां से खरीदें बता रहे हैं।

    Apricot Buying Guide in Hindi – खुबानी कहां से खरीदें?

    खुबानी को किसी भी सुपरमार्केट से खरीद सकते हैं। साथ ही पड़ोस के किराना या ड्राई-फ्रूट्स की दुकान में भी यह आसानी से उपलब्ध होती है। इसके अलावा, ऑनलाइन स्टोर से भी खुबानी को ऑर्डर किया जा सकता है।

    अब खुबानी खाने के नुकसान पर एक नजर डाल लेते हैं।

    खुबानी के पौष्टिक तत्व – Apricot Nutritional Value in Hindi

    खुबानी में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों की वजह से यह सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है। इसी वजह से आगे हम खुबानी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं

    पोषक तत्व मात्रा प्रति 100 ग्राम
    पानी 86.35 ग्राम
    कैलोरी 48 kcal
    ऊर्जा 201 किलोजूल
    प्रोटीन 1.4 ग्राम
    फैट 0.39 ग्राम
    कार्बोहाइड्रेट 11.12 ग्राम
    फाइबर 2 ग्राम
    शुगर 9.24 ग्राम
    कैल्शियम 13 मिलीग्राम
    आयरन 0.39 मिलीग्राम
    मैग्नीशियम 10 मिलीग्राम
    फास्फोरस 23 मिलीग्राम
    पोटैशियम 259 मिलीग्राम
    सोडियम 1 मिलीग्राम
    जिंक 0.2 मिलीग्राम
    कॉपर 0.078 मिलीग्राम
    मैगनीज 0.077 मिलीग्राम
    सेलेनियम 0.1 माइक्रोग्राम
    विटामिन-सी 10 मिलीग्राम
    थियामिन 0.03 मिलीग्राम
    राइबोफ्लेविन 0.04 मिलीग्राम
    नियासिन 0.6 मिलीग्राम
    विटामिन-बी 6 0.24 मिलीग्राम
    फोलेट 9 माइक्रोग्राम
    विटामिन-ए, RAE 96 माइक्रोग्राम
    बीटा कैरोटिन 1094 माइक्रोग्राम
    विटामिन-ए IU 1926 IU
    विटामिन- ई 0.89 मिलीग्राम
    विटामिन- के 3.3 माइक्रोग्राम
    फैटी एसिड टोटल, सैचुरेटेड 0.027 ग्राम
    फैटी एसिड टोटल, मोनोअनसैचुरेटेड 0.17 ग्राम
    फैटी एसिड टोटल, पोलीअनसैचुरेटेड

    0.077 ग्राम

    Apricot Fruit FAQ

    खुबानी के उपयोग क्या है?

    खुबानी एक प्रकार का फल है, इसका उपयोग खाने के लिए किया जाता है। खुबानी को फल और मेवे दोनों के रूप में खाया जाता है। इसके अलावा खुबानी से कुछ सौन्दर्य उत्पाद भी बनाये जाते है।

    क्या बालों के लिए खुबानी का उपयोग अच्छा है?

    खुबानी के बीजो में ओलिक एसिड नामक तत्व पाया जाता है, जो की एक प्रकार का ओमेगा -9 फैटी एसिड होता है। यह हमारी स्कैल्प को नमी प्रदान करता है, और अधिक कोमल बनाने में मदद करता है। जिससे बालों का सूखापन ठीक होता है, और बाल स्वस्थ रहता है।

    कैसे पता करें की खुबानी का फल पक गया है?

    जब खुबानी का फल हल्का सुनहरा, और नारंगी रंग में बदलना शुरू हो जाता है, तो इसके अंदर से एक मीठी सुगंध आने लगती है। जब आप इन्हे दबाते है, तो यह हल्का निचुड़ने लगता है, इसका अर्थ है, की खुबानी का फल पूरी तरह से पक चुका है। जब फल का रंग हरा होता है, तो यह कच्चे होते है।

    खुबानी किस मौसम में लगती है?

    खुबानी का मौसम मई से अगस्त तक होता है, इन महीनो में यह पूरी तरह से पक कर तैयार हो जाती है।

    क्या रात में खुबानी खा सकते हैं?

    रात को हमेशा एक ताजा फल खाना चाहिए, यह हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन आपको हमेशा ऐसे फलों को चुनना चाहिए, जिनमे समृद्ध मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, ऐसे में आप केला, खजूर, खुबानी जैसे फलों का सेवन कर सकते है। यह बेहतर नींद देने में लाभदायक होते है।

    निष्कर्ष

    दोस्तों, इस लेख से आप खुबानी के विभिन्न फायदों के बारे में जान गए होंगे। खुबानी कई औषधीय गुणों से समृद्ध एक स्वादिष्ट फल है, जिसे आप रोजाना खा सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल चेहरे की चमक बढ़ाने से लेकर पेट की गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए भी कर सकते हैं। दोस्तों, इस लेख के बारे में आप अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। Khubani Apricot in Hindi

    अगर आपको खुबानी से जुड़ी कोई अन्य जानकारी है या आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं तो उसके लिए भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।  

    Apricot Fruit in Hindi
    Sandeep Jakhar
    • Website

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts

    The Ultimate Gaming Experience: A Deep Dive into the Sihoo Doro C300 Gaming Chair

    March 25, 2025

    How Influencer Marketing Is Changing B2B Marketing

    February 10, 2025

    Top 10 Must-Play Roblox Games for Beginners and New Players

    November 1, 2024

    Guided by Asia’s leading experts

    August 13, 2024
    Categories
    • Applications
    • Apps Reviews
    • Blogging
    • SEO
    • Business
    • Car serviceing
    • Career
    • Desktop Computers
    • Digital Marketing
    • Flower
    • Hardware
    • Health
    • Instagram
    • JANKARI
    • Laptops & Notebooks
    • Make Money Online
    • Microsoft
    • Mobile & Apps
    • Networking
    • On-Page SEO
    • Pin Up
    • Security
    • Softwares
    • Technology
    • Movies
    • VPN
    • Web Hosting
    • WordPress
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    Techgesu.org © 2026, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.